आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी ने भरा विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन, नीतीश-तेजस्वी रहे मौजूद

 

बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गया है। अधयक्ष पद के लिए आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार को अपना  नामांकन दाखिल कर दिया। विधानसभा में महागठबंधन के पास बहुमत है इस लिए अवध बिहारी चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

चौधरी के नामांकन भरने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के घटक दलों के कई नेता मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए एक ही व्यक्ति के नामांकन होने की स्थिति में उनके निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई महागठबंधन की बैठक में अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर फैसला हुआ था।

इससे पहले महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बुद्धवार को भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विजय सिन्हा को अब बीजेपी ने विधानमंडल दल का नेता बना दिया है।

विधानसभा में महागठंधन के विश्वास मत हासिल करने के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कार्यवाही चलाई।

पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी कि विधानसभा अध्यक्ष का पद राजद कोटे में जाएगा। महागठबंधन की सरकार को सात दलों का समर्थन

Bharat Express Desk

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

7 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

8 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago