नई दिल्ली- विमानन कंपनी इंडिगो लगातार अपनी बदइंतजामी की वजह से सुर्खियों में हैं..पिछले कुछ समय से इंडिगो के विमानों में तकनीकी गड़बड़ियां लगातार सांमने आ रही हैं। इस वजह से यात्रियों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। गुरुवार को उदयपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटी। डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि इंजन में कंपन के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गयी। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया दिल्ली से उदयपुर के लिए इंडिगो एयरबस की उड़ान 6ए-6264 तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आयी।
इसके बाद सभी यात्रियों को एक अन्य विमान में बैठाया गया जिसने उदयपुर के लिए उड़ान भरी।
इसके अलावा गुरुवार को दिल्ली से नासिक जाने वाली स्पाइसजेट बी737 फ्लाइट ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…