पणजी-बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच में तेजी आ रही है। हरियाणा सरकार ने हत्याकांड की जांच के लिए गोवा सरकार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है । गृह विभाग ने गोवा के गृह सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि सोनाली फोगाट बीजेपी की नेता थीं और 2013 में बीजेपी के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ा था।
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच करने हरियाणा आई गोवा पुलिस की एक विशेष टीम ने कुछ महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने शुक्रवार को दी।
एसपी ने कहा कि हम शिकायत के आधार पर सभी प्रकार की साजिशों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सोनाली की हत्या उसके पर्सनल अस्टिेंट सुधीर सांगवान ने सुकविंदर सिंह के साथ मिलकर की थी ताकि वह उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके और उसका राजनीतिक करियर खत्म कर सके।
सक्सेना ने कहा गोवा पुलिस की विशेष टीम जो हरियाणा गई है। उसने कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया है और सबूत इकट्ठा किए हैं।
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…