एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शुरूआत करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच अब तक 2 वनडे मुकाबले खेले जा चुके है और दोनों ही बार भारतीय टीम को जीत मिली है। आज होने वाले मैच में भारत को हॉंन्गकॉन्ग के पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी खिलाड़ी एहसान खान से सतर्क रहना होगा। एहसान खान जो ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं और भारत के खिलाफ अब तक 1 मैच खेल चुके हैं। यह मैच 2018 में दुबई में ही एशिया कप टूर्नामेंट में खेला गया था। इस मैच में एहसान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भी अपनी गेंद का शिकार बनाया था। हालांकि वह मैच भारत ने 26 रनों से जीत लिया था, लेकिन एहसान खान ने अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया था।इस बार एशिया कप के क्वालिफायर राउंड में हॉन्गकॉन्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 3 मैच जीते है।इसलिए भारत को आज के मैच में चौकस रहने की जरुरुत है।
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…