केंद्रीय टीम हिमाचल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेगी दौरा, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से जान –माल की हानि हुई थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश में 258 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए। अब इस आपदा में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम अगले महीने पहुंचेगी। हिमाचल प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इस मानसून सीजन में राज्य में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें 258 लोगों की जान चली गई है और 10 लोग अभी भी लापता हैं।

उन्होंने गुरुवार को बताया कि केंद्र ने अगले महीने राज्य का दौरा करने के लिए गृह मंत्रालय की टीम का गठन किया है, जो बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेगी। राज्य सरकार के अनुसार, 270 मवेशी मारे गए और 1,658 आवासीय घर, दुकानें और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय राजमार्गो, ग्रामीण सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली परियोजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ है।राज्य में अब तक 1367.33 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है और आकलन की प्रक्रिया जारी है।

संयुक्त सचिव सुनील कुमार बरनवाल के नेतृत्व में केंद्रीय टीम सितंबर के पहले सप्ताह में राज्य का दौरा करेगी।पहले के मौकों पर केंद्रीय टीम मानसून खत्म होने के बाद ही राज्य का दौरा करती थी।

राज्य सरकार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का समय पर आकलन करने से राज्य को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मिल सकेगी और राज्य में आपदा प्रभावित लोगों को पर्याप्त राहत सहायता मुहैया कराई जा सकेगी।

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

21 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

21 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago