क्रिकेट के बाद अब फिल्मी दुनिया में इरफान पठान का जलवा

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। क्रिकेट की 22 गज की पिच पर अपना हुनर दिखाने के बाद इरफान अब फिल्मी दुनिया में लंबी पारी खेलने के लिए उतर चुके है।

इरफान दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं. बुधवार को उनकी तमिल फिल्म कोबरा रिलीज हो गई है। इरफान इस मूवी में एक इंटरपोल ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिनके कंधों पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, और वो एक मिशन पर अपनी टीम को लीड करते हैं। इस फिल्म को आर अजय गानामुथ्थी ने लिखा है औऱ डायरेक्ट भी किया है। इरफान पठान की इस डेब्यू फिल्म में उनके साथ केजीएफ फिल्म की अभिनेत्री श्रीनिधी शेट्टी ने भी काम किया है.

युसूफ पठान ने ट्वीट कर इरफान को दी बधाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की कप्तानी में इंटरनेशनल मैच में डेब्यू करने वाले बेहतरीन ऑलराउंडर इरफान पठान की फिल्मी पारी पर उनके भाई और क्रिकेटर यूसुफ पठान ने उनकी तारीफ की है। यूसुफ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इरफान के फिल्म कोबरा की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा है कि.. क्या क्रिकेटर, क्या अभिनेता, क्या डांसर, क्या भाई, क्या बेटा, क्या पिता, क्या मेंटोर, गद्दू इरफान पठान तुम एक पक्के ऑलराउंडर हो.

बता दें इरफान पठान औऱ यूसुफ पठान ने भारत के लिए कई सारे इंटरनेशनल मैचों में एक साथ खेला है. पठान बंधु 2007 के पहले टी-20 विश्व कप में भी एक साथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. इरफान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 173 मैच खेले है. जिनमें उन्होने एक टेस्ट शतक समेत 2821 रन बनाए हैं और 301 बल्लबाजों को अपनी स्विंग गेंदबाजी से आउट किया है. इरफान दुबई में चल रहे एशिया कप में क्रिकेट कमेंट्री भी कर रहे है.

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बाल विवाह के खिलाफ बगावत, जब एक 14 साल की लड़की के हक की लड़ाई ने बदल दिए देश के कानून

14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…

26 minutes ago

अडानी रियल्टी ने संभाले अटके प्रोजेक्ट्स, नई पूंजी से फिर शुरू हुआ निर्माण, घर खरीदारों को मिली उम्मीद

Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…

39 minutes ago

WISE 4.0 में उठी बदलाव की मांग: ‘क से किसान’ की पुरुषवादी सोच बदले और 5-स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में हों ऐसे कार्यक्रम

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…

42 minutes ago

पीएम मोदी के साथ अपनी कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…

44 minutes ago

वकील के दफ्तर की तलाशी और एडवोकेट क्लाइंट प्रिविलेज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…

50 minutes ago