MP में फैक्ट्री के बाहर 7 कर्मचारियों ने खाया जहर

इंदौर में एक फैक्ट्री में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने एक साथ जहर खा लिया। सभी को कंपनी से निकाल दिया था। सभी का एमवाई अस्पताल में उपचार जारी है। पूरा मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की अजमेरा वायर कंपनी का है। दरअसल कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है। यहां पर 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं ।

उन्हें साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सातों कर्मचारियों को मालिक ने कंपनी से अचानक बाहर निकाल दिया। जिससे कर्मचारियों ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया।

कर्मचारियों अचानक से ये कहकर कम्पनी से निकाल दिया कि अब कंपनी में आपके लिए कोई काम नहीं है. सातों कर्मचारी पिछले 20 सालों से इसी कंपनी में काम कर रहे …

अचानक से निकले जाने सभी डिप्रेशन में आ गये, जिसके चलते आज सुबह सभी कर्मचारी कम्पनी के गेट पर पहुंचे और वहां सभी ने एक साथ जहर खा लिया.  साथी कर्मचारियों ने सभी को एमवाय अस्पलात में भर्ती कराया गया है, जहां सभी खतरे से बाहर हैं. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आला-अधिकारी मौक.. पर पहुंच गए

जांच अधिकारी अजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि कंपनी में 20 कर्मचारी काम करते हैं और पिछले सात महीनों से कम्पनी का काम बंद था, कर्मचारियों को मालिक ने सात महीने का वेतन भी नहीं दिया था और सातों कर्मचारियों को बाणगंगा स्थित उनकी दूसरी फैक्ट्री में काम करने के लिए शिफ्ट कर दिया, जिसके कारण सभी ने जहर खा लिया. जांच अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि ने कहा कि सभी कर्मचारियों का इलाज चल रहा है, जिसके चलते पुलिस उनके बयान नहीं ले पाई है, सबका बयान होने के बाद पुलिस आग… आगे की कार्यवाही करेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

1 hour ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

2 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

2 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

3 hours ago