Categories: नवीनतम

ट्विन टॉवर्स ढहने के बावजूद आसपास कोई बड़ा नुकसान नहीं

 

नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित भ्रष्टाचार की इमारत अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है.. सुपरटेक के 32 मंजिला ट्विन टावर्स को 28 अगस्त की दोपहर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया। करीब 300 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए दोनों टॉवर 9 सेकेंड में खाक में तब्दील हो गए.. दोनों टॉवर्स को ध्वस्त करने से पहले नोएडा प्राधिकरण और पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे.. आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल दिया गया था… इमारत का ध्वस्तीकण प्लान के मुताबिक ही हुआ.. हालांकि इस दौरान आसपास की सोसायटियों में मामूली नुकसान भी हुआ है..

ट्विन टॉवर्स गिराए जाने के बाद सुपरटेक के एमराल्ड टॉवर में लोग अपने मकान में पहुंचने लगे हैं.. लोगों ने बताया कि जितनी उम्मीद थी उससे कम नुकसान हुआ है और धूल भी ज्यादा नहीं है.. लोगों ने खुद से और सोसाइटी के आरडब्ल्यूए ने काफी इंतजाम किए थे.. जिसके चलते लोगों को अब ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है.. एस्टर वन में रहने वाले लोगों के मुताबिक उन्होंने मोटे पॉलिथीन से अपने घर के सभी दरवाजों और खिड़कियों को कवर कर दिया था। जिसके चलते जब ब्लास्ट हुआ तो उसके बाद बहुत ज्यादा धूल जमा नहीं हो पाई।

लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि जब वह अपने फ्लैट में पहुंचेंगे तो वहां पर बहुत ज्यादा गंदगी, धूल और मलबा मिलेगा.. लेकिन ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिला। लोगों ने एसी और वाशिंग मशीन समेत कई सामानों को कवर करके रखा था..

जिस तकनीक के साथ ट्विन टावर को गिराया गया जिससे आसपास की सोसायटी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और लोग भी उनके किए गए काम से काफी खुश हैं।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

39 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

48 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

49 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago