राजधानी में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के होने वाले शो को दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच ने इजाजत देने से इनकार कर दिया है.. मुनव्वर फारूकी का शो सेंट्रल दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में 28 अगस्त को होना था.. लोकल पुलिस ने शो की रिक्वेस्ट लाइसेंस ब्रांच को भेजी थी, लेकिन लाइसेंसिंग ब्रांच ने शो की परमिशन देने से इनकार कर दिया..
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लाइसेंसिंग डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया.. हम ऐसे किसी भी शो को अनुमति नहीं दे सकते, जो हमारे सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ता हो..हमारी स्थानीय पुलिस ने एक रिपोर्ट भेजी जिसके बाद हमने उनका अनुरोध को नामंजूर कर दिया। उनके शो से इलाके में सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है..
विश्व हिंदू परिषद ने 25 अगस्त को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर फारूकी का शो रद्द करने की मांग की थी.. विहिप ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि मुनव्वर के हिंदू देवताओं पर जोक्स के कारण भाग्यनगर में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था.. वीएचपी के पत्र में आगे कहा गया है कि अगर शो रद्द नहीं किया गया तो विहिप और बजरंग दल के सदस्य विरोध प्रदर्शन करेंगे… पिछले शनिवार को मुनव्वर फारूकी ने कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद में एक स्टैंडअप कॉमेडी शो होस्ट किया था.जिला पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की और लाइसेंसिंग यूनिट को यह कहते हुए भेजा कि अगर शो होता है.. तो इससे सांप्रदायिक पैदा हो सकता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…