प्रधानमंत्री देंगे गुजरात को नयी सौगात,जानिये क्यों अहम है दौरा?

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के दौरे पर आज गुजरात पहुंच रहे हैं।साल के अंत में राज्य में चुनाव है लिहाजा इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री के दौरे को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है..प्रधानमंत्री कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं.. प्रधानमंत्री मोदी यहां पर अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव को संबोधित करेंगे। साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने अटल फुटओवर ब्रिज  का उद्घाटन करेंगे। पर्यटकों और आगंतुकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। 300 मीटर लंबा यह पुल साबरमती रिवरफ्रंट के पूर्व और पश्चिम को जोड़ता है। लोग बिना ट्रैफिक के रिवरफ्रंट का आनंद ले सकेंगे। इस ब्रिज पर यहां की कला और सांस्कृति को दिखाया गया है और इसका डिजाइन भी बेहद आकर्षक है। इसे बनाने में 74 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पर पैदल यात्री और साइकिल सवार आसानी से पूर्व और पश्चिम तट के बीच आ-जा सकेंगे।

पीएम मोदी अपने दौरे के दुसरे दिन प्रधानमंत्री कच्छ के अंजार कस्बे में ‘वीर बालक स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे। 26 जनवरी 2001 के दौरान गुजरात में भूकंप, कच्छ के अंजार शहर में एक रैली में भाग लेने के दौरान 185 स्कूली बच्चे और 20 शिक्षक पास की इमारतों के मलबे के नीचे दब गए थे। नरेन्द्र मोदी ने इन बच्चों की याद में स्मारक बनाने की घोषणा की थी। अब यह स्मारक अंजार शहर के बाहर बनकर तैयार है और प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

24 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

34 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

35 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago