स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस विक्रांत नौसेना के बेड़े में शामिल

नई दिल्ली- स्वदेश निर्मित युद्धपोत आईएसएस विक्रांत आज बाकायदा नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आईएनएस विक्रांत राष्ट्र को समर्पित कर दिया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के नए निशान का भी अनावरण किया. विक्रांत के अनावरण के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि विक्रांत भारत के पराक्रम का प्रतीक है और इससे देश में भरोसा पैदा हुआ है. ये विकसित राष्ट्र की दिशा में भारत का पहला कदम है.

इस पोत को भारतीय नौसेना के इन-हाउस वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है. इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है.  शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय ने आईएनएस विक्रांत को अत्याधुनिक ऑटोमेशन सुविधाओं लैस किया है. विक्रांत भारत के समुद्री इतिहास में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा जहाज है.

विक्रांत के निर्माण के बाद अब भारत के पास दो ऑपरेशनल एयरक्राफ्ट कैरियर हो गये हैं जो देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगे. यह पोत 262 मीटर लंबा और लगभग 45,000 टन वजन का है.

नौ सेना के वाइस एडमिरल हम्पीहोली ने बताया कि विक्रांत पर 30 एयरक्रॉफ्ट तैनात हो सकते हैं. इसके अलावा इससे मिग 29 के फाइटर जेट भी उड़ान भरके एंटी-एयर, एंटी-सरफेस और लैंड अटैक में भूमिका निभा सकता है. इससे Kamov 31 हेलिकॉप्टर भी उड़ान भर सकता है

विक्रांत के निर्माण के साथ साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास स्वदेशी रूप से विमानवाहक पोत के डिजाइन और निर्माण की क्षमता है.

 

जहाज कुल 88 मेगावाट बिजली की चार गैस टर्बाइनों द्वारा संचालित है और इसकी अधिकतम गति 28 समुद्री मील है. लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कुल लागत से इसका निर्माण किया गया है. जहाज के निर्माण का काम 2005 में शुरु हुई थी.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

42 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

49 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

59 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago