बच गये 145 मुसाफिर, मस्कट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से उठा धुंआ
मस्कट-एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर से बड़ा हादसा होते होते रह गया. मस्कट एयरपोर्ट पर विमान टेक ऑफ के लिए रन वे पर खड़ा था कि अचानक उसमें से धुआं उठता देखा गया.घटना का पता चलते ही हवाई अड्डे पर अलर्ट कर दिया गया।गनीमत ये रही कि विमान से धुआं निकलने पर उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान में 145 मुसाफिर सवार थे। सभी यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। इस दौरान किसी भी यात्री के हाताहत होने की खबर नहीं है। विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही विमान से धुआं निकलने लगा जिसे देखते हुए सभी यात्रियों को उस विमान से बाहर निकाल दिया गया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अपने बयान में कहा कि मस्कट हवाई अड्डे के रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन नंबर एक में धुंआ दिखने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोच्चि के लिए राहत उड़ान की व्यवस्था की जाएगी। डीजीसीए ने कहा की हम इस घटना की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई भी करेंगे।
सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान मस्कट से कोच्चि की ओर आ रहा था। विमान में सवार 145 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। विमान में चार नवजात शिशु भी थे। फ्लाइट नंबर IX 442 मस्कट से कोच्चि के लिए उड़ान भरने ही वाली थी, तभी फ्लाइट से धुआं निकलते देखा गया। इंजन से धुंआ निकलते देख टेक ऑफ को तुंरत स्थगित कर दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल इंजीनियर्स की टीम विमान की जांच में जुट गई है।
विमान में ऐसी गड़बड़ी पहली दफा नहीं आयी
वहीं, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण मस्कट ने कहा कि वह आपातकालीन स्थिति को देखते हुए मस्कट हवाई अड्डे पर संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में एयर इंडिया की दुबई कोच्चि फ्लाइट में भी तकनीकी गड़बड़ी की खबर सामने आई थी। विमान में तकनीकी गड़बड़ी की बात पता चलने पर दुबई-कोच्चि फ्लाइट को मुंबई के लिए बदल दिया गया था।
-भारत एक्सप्रेस
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…