FATF के दबाव के चलते पाकिस्तान का नया पैंतरा,मसूद अजहर के लिए कहा कि वह अफगानिस्तान में है

इस्लामाबाद- पाकिस्तान ने इस बार अजब ड्रामा किया है.असल में पाकिस्तान हमेशा इस बात से इनकार करता आया है कि आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर का ठिकाना उसकी सरजमीं पर कभी रहा है. पाकिस्तान हमेशा यही दावा करता है कि मसूद उसके पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में हो सकता है. लेकिन अजहर मसूद लगातार पाकिस्तानी सोशल मीडिया नेटवर्क पर एक्टिव रहता है. अपने आर्टिकल के जरिए वो  जैश-ए मोहम्मद के आतंकियों को जिहाद के लिए उकसाता रहा है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को लिखा खत

मसूद अजहर की गिरफ्तारी की मांग

पाकिस्तान ने कभी भी इस बात को नहीं स्वीकारा है कि वह आतंकी संगठनों का गढ़ है. अब पाकिस्तान दुनिया की नजर में खुद को आतंक के खिलाफ दिखाने के लिए मसूद अजहर की गिरफ्तारी की बात कर रहा है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को खत लिखकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की गिरफ्तारी की मांग की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस खत में लिखा है कि मसूद अजहर के अफगान प्रांत के नंगरहार और कुन्हर में होने की संभावना है. उसे खोज कर गिरफ्तार किया जाए और पाकिस्तानी अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी जाए. हालांकि  इस मामले पर अभी कोई ताजा जानकारी सामने नहीं आई है.

पाकिस्तान पर FATF का दबाव

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह एक्शन  “FATF” (Financial Action Task Force) के दबाव के चलते  लिया है, जिसमें पाकिस्तान से कहा गया कि वह आतंकियों के खिलाफ एक्शन ले. इस कदम के बाद पाकिस्तान के FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने की संभावना जताई जा रही है. Financial Action Task Force ने ही पाकिस्तान पर दबाव डाला था कि वो लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर साजिद मीर पर एक्शन ले.पाकिस्तान सैलाब से बर्बाद हो रहा है.हाल ही में FATF की एक टीम ने पाकिस्तान का दौरान किया था जिसमें उसने एक बार फिर पाया कि आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान ने अभी तक उतनी ईमानदारी से कार्रवाई नहीं की है जिसकी सख्त जरूरत है.इस बात से पाकिस्तान काफी डरा हुआ है.इसके बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान का ग्रे लिस्ट से बाहर आना मुश्किल है

–भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

21 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

33 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

38 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

45 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago