Categories: नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला किया. इस आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 6 घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है. आतंकियों ने सोमवार को सेना की गाड़ी पर गोलीबारी और फिर ग्रेनेड से अटैक किया.

कुठआ जिले में हुआ आज का हमला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों मारे जाने और दो सैनिकों के शहीद होने के 24 घंटे बाद हुआ है.

इस आतंकी हमले में सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह शहीद हो गए. ये सभी उत्तराखंड के रहने वाले थे.

आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के वाहन मछेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर नियमित गश्त पर थे, जब उन पर हमला हुआ. घटनास्थल कठुआ से लगभग 150 किलोमीटर दूर है.

अधिकारियों ने कहा कि आंतकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंके और इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी. सेना के जवान रूटीन पेट्रोलिंग पर थे. इसी दौरान आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर दोपहर करीब 3.30 बजे हमला कर दिया.

पिछले 48 घंटों में जम्मू क्षेत्र में भारतीय सेना पर यह दूसरा हमला है. रविवार को राजौरी जिले में सेना के एक शिविर पर हमला किया गया। इसमें एक जवान घायल हो गया था.

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, ‘मैं कठुआ मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं. पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान जारी है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है.’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इस आतंकी घटना में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कठुआ आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. आतंकियों द्वारा की गई इस कायरतापूर्ण घटना से देश डरने व झुकने वाला नहीं है. हमारे सुरक्षाबल आतंकियों की इस हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब देंगे.’

भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने एक्स पर लिखा, ‘कठुआ में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले बहादुर जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं0 इस कायरतापूर्ण हमले से हमारी हिम्मत कमजोर नहीं होगी. हमारे सुरक्षाबल इस बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देंगे और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago