बिजनेस

आभूषण उद्योग में Ornate Jewels ने बनाई अलग पहचान, नायाब शिल्प कौशल के दम पर लहराया कामयाबी का परचम

आभूषणों की दुनिया में बेहद कम समय में खुद को स्थापित कर ऑर्नेट ज्वेल्स (Ornatejewels.com) ने इतिहास रच दिया है. ऑर्नेट ज्वेल्स का सफर 2016 में शुरू हुआ था. एक दशक से भी कम समय में इसने नायाब शिल्प कौशल के दम पर इस क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है.

आभूषण उद्योग में 20 वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाली उद्यमी शैली लूथरा (Shelly Luthra) ने ऑर्नेट ज्वेल्स की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘सिल्वर 925’ आभूषण की दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी है. आभूषण ऐसी चीज है, जो आपके लुक को निखारने के साथ ही आपको एक विशिष्ट पहचान देते हैं.

ऑर्नेट ज्वेल्स की यात्रा साल 2016 में एक सरल लेकिन इस शब्द ‘क्यों’ के साथ शुरू हुई, ताकी आभूषणों की कहानी को सिर्फ एक एक्सेसरी के रूप में नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और कहानियों के माध्यम के रूप में फिर से परिभाषित किया जा सके.

कौन हैं शैली लूथरा

आभूषण की दुनिया में शैली लूथरा की यात्रा को उनके अनुभवों से आकार मिला. उन्होंने अपनी जिंदगी के दो दशक से अधिक समय आभूषण उद्योग में बिताया, खासकर जब वे अमेरिका में थीं तो उन्होंने वहां पर गहनों के प्रति एक अलग दृष्टिकोण देखा, जहां इसे एक भोग के बजाय दैनिक विलासिता के रूप में अपनाया गया था.

आभूषण की दुनिया में शैली लूथरा की यात्रा को उनके अनुभवों से आकार मिला.

पुराने समय की तरह महिलाएं खुद को प्रामाणिक गहनों से सजाती थीं, साधारण अंगूठियों से लेकर पायल तक हर आभूषण परंपरा और सुंदरता की कहानी बया करता था. इस परिप्रेक्ष्य ने उन्हें भारत में भी इसे लाने के लिए प्रेरित किया.

इन्हीं वजहों ने ऑर्नेट ज्वेल्स को जन्म दिया. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ‘925 सिल्वर’ के गहनों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, जिसमें अंगूठी, कंगन, हार, पायल और आभूषणों की तमाम डिजाइनों की एक लंबी फेहरिस्त शामिल है. ऑर्नेट ज्वेल्स ने लोगों के गहनों को देखने और अनुभव करने के नजरिये को फिर से परिभाषित करने के लिए काम किया है.

ऑर्नेट ज्वेल्स के पीछे का विजन

हमारा नाम (ऑर्नेस्ट ज्वेल्स), सुंदरता, विलासिता और खुद को कालजयी सुंदरता से सजाने की कलात्मकता का प्रतीक है. हमारे लिए हर आभूषण एक एक्सेसरी से कहीं अधिक है. हमारे पास एक सरल लेकिन शक्तिशाली दृष्टिकोण है – उच्च गुणवत्ता वाले चांदी के गहने पेश करना जो सजावट से परे है. यह कला का एक काम है, जो एक अनोखी कहानी कहता है, जो आपके व्यक्तित्व और शैली को दर्शाता है.

ऑर्नेट ज्वेल्स ने 925 सिल्वर क्यों चुना

हमारे आभूषण संग्रह की शुभ धातु के रूप में चांदी का हमारा चयन इसकी सौंदर्य अपील से कहीं आगे जाता है. चांदी के आभूषणों को इसके संभावित स्वास्थ्य लाभों के लिए सदियों से संजोया जाता रहा है.

इसके जीवाणुरोधी गुणों को संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जाना जाता है, जो इसे रोजाना पहनने के लिए एक व्यावहारिक और स्वास्थ्यकर विकल्प बनाता है.

चांदी न केवल अन्य कीमती धातुओं की तुलना में अधिक सस्ती है, बल्कि यह खुद को लालित्य (Elegance) और अनुग्रह (Grace) के साथ सजाने की समृद्ध परंपरा भी रखती है.

कई संस्कृतियां चांदी को शांति और स्थिरता की भावना से जोड़ती हैं. सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देती हैं और समग्र भावनात्मक कल्याण को बढ़ाती हैं. गहनों के प्रति यह समग्र दृष्टिकोण ऑर्नेट ज्वेल्स के दर्शन के केंद्र में है, जहां हर टुकड़ा न केवल सुंदरता से चमकता है, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल जीवनशैली में भी योगदान देता है.

ऑर्नेट ज्वेल्स का सफर

ऑर्नेट ज्वेल्स की शुरुआत एक कमरे से हुई थी, जिसके बाद इसका कारवां तेजी के साथ बढ़ता हुआ खुद की निर्माण इकाई स्थापित करने से लेकर कई कुशल कारीगरों और पेशेवरों की एक समर्पित टीम तैयार हो गई. इस दौरान ऑर्नेट ज्वेल्स ने एक लंबा सफर तय किया. इस सफर में लोगों ने ऑर्नेट ज्वेल्स की गुणवत्ता, कुशल कारीगरी और व्यक्तिगत सेवा के प्रति भरोसा जताया, जिसके चलते इसकी लोकप्रियता तेजी के साथ बढ़ी.

पूरे देश में ऑर्नेट ज्वेल्स को भरोसेमंद ग्राहकों का साथ मिला. इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता तब मिली जब शैली लूथरा को फोर्ब्स में भारत की शीर्ष महिला उद्यमियों में से एक के रूप में जगह दी गई. ये उपलब्धि ऑर्नेट ज्वेल्स की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता का प्रमाण है.

भविष्य की तैयारी

ग्राहकों की पसंद और मांगों को देखते हुए जल्द ही ऑर्नेट ज्वेल्स ऑनलाइन (वेबशॉप) हल्के सोने के आभूषणों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. यह विस्तार अलग-अलग डिजाइन और आभूषणों की मांग करने वाले व्यापक ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बढ़िया आभूषण विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला को पेश करने की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है. ऑर्नेट ज्वेल्स सिर्फ एक ब्रांड नहीं है; यह शैली लूथरा और उनकी टीम की कलात्मकता, जुनून और दूरदर्शिता का प्रमाण भी है.

ऑर्नेट ज्वेल्स की दुनिया में आभूषण सिर्फ गहनों का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि एक उत्कृष्ट कृति है जो आपके सपनों, आकांक्षाओं और अद्वितीय व्यक्तित्व का प्रतीक है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago