केदरानाथ के गर्भगृह पर जड़ा गया सोना
देवभूमि उतराखंड में केदारनाथ मंदिर की सुंदरता और भव्वयता को और बढ़ाने के लिए गर्भगृह की चारों दीवारों पर सोने की प्लेटें लगाने का फैसला किया गया था. पिछले कुछ समय से ये काम लगातार चल रहा था जो अब पूरा हो गया है. यहां की दीवारों पर करीब 550 किलो सोना जड़ा गया है. वैसे तो केदरानाथ धाम की खूबसूरती पहले सी बहुत मनमोहक, अद्भुद और अनोखी है ,लेकिन अब मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, जलेरी और छत सोने से चमक रही है, जिसने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं.
मंदिर को अलौकिक रुप देने के लिए इसके गर्भगृह की दीवारों पर सोना जड़ने का काम महाराष्ट्र के दानदाता के सहयोग से मंदिर समिति ने किया है. इस कार्य से पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की समेत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के 6 सदस्यीय टीम ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था. विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट आने के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगने का काम शुरू किया गया था.
प्रदेश सरकार के अधिकारियों की उपस्थिति में महाराष्ट्र के दानदाताओं के सहयोग से बी.के.टी.सी. ने गर्भगृह के कई स्थानों पर सोने की परत लगाने का काम पूरा कर दिया गया है. मंंदिर अब और भी ज्यादा आकर्षक और सुंदर नजर आ रहा है. देव भूमि केदरानाथ का दृश्य हमेशा से मनमोहक था ही, अब इसकी दीवारों पर सोने की चमक यहां आने वाले सैलानियों और भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देगी.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…