Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

केदारनाथ मंदिर में जड़ा गया 550 किलो सोना, चमकने लगीं गर्भगृह की दीवारें

केदारनाथ मंदिर में जड़ा गया 550 किलो सोना, चमकने लगीं गर्भगृह की दीवारें

केदरानाथ के गर्भगृह पर जड़ा गया सोना

देवभूमि उतराखंड में केदारनाथ मंदिर की सुंदरता और भव्वयता को और बढ़ाने के लिए  गर्भगृह की चारों दीवारों पर सोने की प्लेटें लगाने का फैसला किया गया था. पिछले कुछ समय से ये काम लगातार चल रहा था जो अब पूरा हो गया है.  यहां की दीवारों पर करीब 550 किलो सोना जड़ा गया है. वैसे तो केदरानाथ धाम की खूबसूरती पहले सी बहुत मनमोहक, अद्भुद और अनोखी है ,लेकिन अब मंदिर के  गर्भगृह की दीवारें, जलेरी और छत सोने से  चमक रही है, जिसने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं.

महाराष्ट्र के दानदाता ने किया सहयोग

मंदिर को अलौकिक रुप देने के लिए इसके गर्भगृह की दीवारों पर सोना जड़ने का काम महाराष्ट्र के दानदाता के सहयोग से मंदिर समिति ने किया है. इस कार्य से पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की समेत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के 6 सदस्यीय टीम ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था. विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट आने के  बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगने का काम शुरू किया गया था.

प्रदेश सरकार के अधिकारियों  की उपस्थिति में महाराष्ट्र के दानदाताओं के सहयोग से बी.के.टी.सी. ने गर्भगृह के कई स्थानों पर  सोने की परत लगाने का काम पूरा कर दिया गया है. मंंदिर अब और भी ज्यादा आकर्षक और सुंदर नजर आ रहा है. देव भूमि केदरानाथ का दृश्य हमेशा से मनमोहक था ही, अब इसकी दीवारों पर सोने की चमक यहां आने वाले सैलानियों और भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital