मेहनत के पैसे ना मिलने पर मज़दूर ने यूँ लिया इंतकाम,घटना का वीडियो देखकर लोगों के होश फाख्ता

नोएडा- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 39 से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देख और सुनकर लोगों के होश फाख्ता हो गए है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. दरअसल मामला यह है कि नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कालोनी के एक घर के सामने मर्सिडीज कार खड़ी थी जिसमें एक व्यक्ति आग लगाकर भाग गया. आग लगाने की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें साफतौर पर आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति पहले बाइक से आता है, उसके बाद हेलमेट पहने हुए ही बाइक को खड़ी करके कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देता है और वहां से भाग खड़ा होता है. कार में आग लगने की घटना के बाद कार मालिक ने नोएडा पुलिस से इस घटना कि शिकायत की है और सबूत के तौर पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मर्सिडीज कार में आग लगने की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस के मुताबिक कार मालिक ने कार को अपने घर के सामने ही खड़ा किया हुआ था. कार बाकी दिनों की तरह पार्किंग में खड़ी थी कि तभी अचानक एक बाइक सवार व्यक्ति आता है जिसके सिर पर हेलमेट होता है.वह कार में आग लगाकर भाग जाता है. जब पुलिस ने इस मामले की  तफ्तीश की गई तो पता चला कि जिस कार में आग लगाई गई है, उसके मालिक ने कुछ समय पहले ही अपने घर में टाइल्स लगवाने का काम करवाया था और वो टाइल्स लगाने वाले मजदूर को उसके पैसे नहीं दे रहा था. मजदूर लगातार पैसों की मांग कर रहे
थे . इससे गुस्साए वेंडर ने कार में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह मर्सडीज में आग लगाते हुए दिख रहा है.

हैरान करने वाली बात यह है कि मर्सिडीज कार के मालिक ने हेलमेट लगाए हुए बाइक सवार की भी पहचान कर ली, जबकि बाइक सवार ने हेलमेट लगाकर ही पूरी वारदात को अंजाम दिया है जिससे कोई उसकी पहचान ना कर सके. फिलहाल पुलिस के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर बाइक सवार की तलाश की जा रही है .आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

15 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

24 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago