Foreign Secretary level talks between India and Nepal end, emphasis on increasing mutual understanding and cooperation
काठमांडू– नेपाल और भारत के बीच आपसी समझ को बढ़ाने और द्विपक्षीय रिश्तों की डोर को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में विदेश सचिव स्तर की बातचीत हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और आपसी हितों पर चर्चा की गई। भारतीय समकक्ष विनय मोहन क्वात्रा के निमंत्रण पर नेपाल के विदेश सचिव भारत राज पौडयाल नई दिल्ली पहुंचे और मंगलवार को दोनों के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई, जहां दोनों पक्षों ने आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
नई दिल्ली में नेपाली दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेश सचिवों ने नेपाल और भारत के बीच व्यापार, पारगमन, संपर्क, बुनियादी ढांचा, बिजली क्षेत्र, सिंचाई और बाढ़, कृषि, निवेश, विकास सहयोग, चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को शामिल करते हुए सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा की है। क्वात्रा और पौडयाल ने बिजली क्षेत्र, रेलवे कनेक्टिविटी, आईसीपी के निर्माण, पुल और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है।
नेपाल हर साल भारत से उर्वरक प्राप्त करने की उम्मीद करता रहा है और कुछ आवश्यक वस्तुओं पर पाबंदी से छूट की मांग कर रहा है जो भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद निर्यात पर लगा दिया था। उच्चस्तरीय यात्राओं के परिणाम को याद करते हुए, दोनों पक्षों ने निर्बाध बिजली व्यापार पर चर्चा की। नेपाली पक्ष द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दोनों विदेश सचिवों ने सीमा मामलों पर भी चर्चा की।
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार दोनों विदेश सचिवों ने भारत और नेपाल के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग, कनेक्टिविटी बढ़ाने, विकास सहयोग, व्यापार, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की है। भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “नेपाली पक्ष ने महामारी के दौरान भारत द्वारा प्रदान की गई कोविड-19 सहायता की सराहना की और व्यापार की आपूर्ति लाइनों को खुला रखने के लिए भी भारतीय पक्ष को धन्यवाद दिया।
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि दोनों पक्ष अमलेखगंज से चितवन तक पेट्रोलियम पाइपलाइन के विस्तार और मोतिहारी से चितवन तक एक एलपीजी पाइपलाइन के निर्माण पर भी सहमत हुए। वहीं आज इस विषय पर चर्चा करने के लिए पौडयाल विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करने वाले हैं।
-आईएएनएस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…