मदरसों के सर्वे पर मौलाना साजिद रशीदी ने आपा खोया, विवादित बयान देकर फंसे

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जिस  प्रकार मदरसों का सर्वे करा रही है उसे मुस्लिमों का एक तबका पचा नहीं पा रहा है.यही कारण है कि जमीयत उलमाए हिंद सहित एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी तक इसका विरोध कर रहे हैं.अब इस फेहरिस्त मे एक नाम और जुड़ गया है मौलाना साजिद रशीदी का.वह भड़के हुए हैं.उन्होंने एक बहुत विवादित बयान दे दिया है,जिसके बाद उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

उन्होंने सीएम योगी सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मदरसों में कोई सर्वे के लिए आया तो उसका स्वागत चप्पल-जूतों से होगा. साजिद रशीदी ने मुसलमानो से अपील करते हुए कहा है कि अगर निजी मदरसों का कोई सर्वे करने आता है तो उन्हे 2009 का आदेश दिखाएं और फिर चप्पल-जूतों से उनका स्वागत करें. प्रदेश की योगी सरकार की ओर इशारा करते हुए मौलाना ने कहा कि मुसलमान बहुत बर्दाश्त कर रहा है., अगर वह अपनी पर आ गया तो यह सरकार खुद को बचा नहीं पाएगी.

मदरसों की ही देन है आजादी- साजिद रशीदी

उन्होंने कहा कि आजादी से ही देश में मदरसे खुले हुए हैं और मदरसों की ही देन है आजादी। मदरसों में ही पढ़े लिखे लोग थे वो जिन्होंने गांधी जी के साथ जंग-ए-आजादी की लड़ाई लड़ी।

 

साजिद रशीदी ने कहा कि आजादी से ही देश में मदरसे खुले हैं और मदसों की वजह से ही हमें आजादी मिली है. उन्होने कहा कि मदरसों में ही पढ़े लिखे लोगों ने गांधी जी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग लड़ी थी. साजिद राशीदी ने कहा कि जो भी संस्थान धार्मिक शिक्षा देते हों, चाहे वो गुरुकुल हों या मदरसे उनका सर्वे और जांच नहीं होनी चाहिए. देश का संविधान हमें अपने मजहब को आजादी के साथ अमल करने और प्रचार-प्रसार करने का अधिकार और इजाजत देता है तो फिर हम मदरसों में कुरान और हदीस पढ़ाने की अनुमति सरकार से क्यो लेंगे.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago