बिपाशा ने बच्चे को जन्म
आखिर लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के जीवन ने नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी है.जानकारी के मुताबिक बिपाशा बसु भी मां बन गई हैं. उनकी डिलीवरी हो गई है. 43 साल की उम्र में बिपाशा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड का ये कपल भी पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है.
बिपाशा के मां बनने की खबर सामने आते ही फैंस काफी खुश हैं. बिपाशा बसु की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया है. इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स सभी से ढेर सारी बधाइयां और प्यार दे रहे हैं. नन्ही परी के आने से बिपाशा और करण की फैमिली कंप्लीट होने के साथ उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है.
2016 में की थी शादी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है. दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 30 अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी. अब शादी के 6 साल बाद दोनों के जीवन में नन्ही परी ने कदम रखे हैं और उनके परिवार को पूरा कर दिया है.
इसे भी पढ़ें-
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…