देश के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. अनंत अंबानी को HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया है. कल अनंत अंबानी की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां जांच के बाद उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है.
मुकेश अंबानी के घर गणपति के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गए थे. इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी मौजूद थे.ऐसे में इन नेताओं के भी संक्रमित होने की आशंका बढ़ गयी है
रिलायंस के न्यू एनर्जी बिजनेस में शामिल हुए अनंत अंबानी
पिछले हफ्ते हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी को न्यू एनर्जी बिजनेस में शामिल करने का घोषणा की थी.इससे पहले मुकेश अंबानी बड़े बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इंफोकॉम की और बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल कारोबार की कमान थमा चुके हैं.
हाल ही में अनंत अंबानी काफी सुर्खियों में आए थे जब ये खबर आई कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने दुबई की सबसे महंगी रेजिडेंशल प्रॉपर्टी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी है. आपको बता दें कि 80 मिलियन डॉलर यानि 640 करोड़ भारतीय रुपये में यह डील फाइनल हुई है.
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में तरक्की…