चंडीगढ़– पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कनाडा में रह रहे एनआरआई (NRI) पंजाबियों से प्रदेश के विकास में योगदान करने का अनुरोध किया है. कुलतार सिंह ने कनाडा के वैंकुवर शहर में पंजाबी समुदाय को संबोधित किया. अपने संबोधन में स्पीकर कुलतार सिंह ने पंजाबी समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाबी दुनियाभर में जहां भी जाते हैं वहां पर वो अपने बेहतरीन स्वभाव और कड़ी मेहनत के दम पर दुनिया में एक अलग पहचान बना लेते हैं. उन्होंने कहा कि पंजाबियों की खास क्वॉलिटी ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. पंजाबी समुदाय से बातचीत करते हुए संधवां ने कहा कि कनाडा के विकास के लिए पंजाबियों ने बहुत हद तक योगदान दिया है. साथ ही खुद की मेहनत से उन्होंने अपनी मंजिल तय की है. इसी वजह से उन्होंने अपने बिजनेस प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में तो वो विकास के लिए अपना योगदान दे रहे हैं. लेकिन अब कनाडा में रह रहे पंजाबियों की यह भी जिम्मेदारी है कि वो अपनी मातृभूमि के लिए भी विकास की भूमिका निभाएं.
कनाडा में पंजाबी NRI को संबोधित करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां काफी भावुक दिखे. उन्होंने कहा कि पंजाबी भले ही अपनी मातृभूमि से हजारों मील दूर रहते हैं, लेकिन उनकी आत्मा पंजाब में ही रहती है. संधवा ने कहा कि देश के अलावा विदेशों में भी पंजाबियों की सफलता हर एक पंजाबी को गर्व महूसस कराती है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कनाडा में रह रहे पंजाबी भाई अपनी मातृभूमि में रह रहे लोगों के विकास और उन्नति के लिए भी ठोस कदम उठाएंगे.
–आईएएनएस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…