Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोविड की चपेट में अनंत अंबानी, अस्पताल में भर्ती

देश के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. अनंत अंबानी को HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया है. कल अनंत अंबानी की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां जांच के बाद उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है.

मुकेश अंबानी के घर गणपति के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गए थे. इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी मौजूद थे.ऐसे में इन नेताओं के भी संक्रमित होने की आशंका बढ़ गयी है

रिलायंस के न्यू एनर्जी बिजनेस में शामिल हुए अनंत अंबानी
पिछले हफ्ते हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी को न्यू एनर्जी बिजनेस में शामिल करने का घोषणा की थी.इससे पहले मुकेश अंबानी बड़े बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इंफोकॉम की और बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल कारोबार की कमान थमा चुके हैं.

हाल ही में अनंत अंबानी काफी सुर्खियों में आए थे जब ये खबर आई कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने दुबई की सबसे महंगी रेजिडेंशल प्रॉपर्टी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी है. आपको बता दें कि 80 मिलियन डॉलर यानि 640 करोड़ भारतीय रुपये में यह डील फाइनल हुई है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital