भारत-चीन सीमा पर झड़पों से नुकसान का ब्योरा मांगने वाली अर्जी खारिज

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच हुई झड़प से नुकसान का ब्योरा मांगने वाली अर्जी को खारिज कर दिया है. अभिजीत सराफ नाम के एक याचिकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से चीन के साथ हुई झड़पों के दौरान इलाके में हुए नुकसान के बारे में जानकारी मांगी थी. इस याचिका में सराफ का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने तर्क दिया था कि जून, 2020 में गालवान घाटी में झड़प हुई थी और संघर्ष के बाद भारत का आधिकारिक रुख यह था कि भारत ने अपना कोई भी क्षेत्र नहीं खोया है.

सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यू.यू ललित और एस. रवींद्र भट ने कहा कि कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता . जजों की पीठ ने इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद के मामले सरकार की जांच के लिए है. दोनों देशों के बीच झड़प में भारत का नुकसान हुआ है या नही यह राज्य की नीति से जुड़ा मामला है. संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका से कोई लेना-देना नहीं है.

वकील ने जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की

भारत-चीन मामले पर याचिकाकर्ता अभिजीत सराफ के वकील ने अदालत से जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को चीन से हुए झड़प के बाद नुकसान के बारे में सही जानकारी देने का निर्देश देना चाहिए. वकील ने इस मामले में सुनवाई के दौरान तर्क दिया कि इसने जनता को गुमराह किया है. हालांकि इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है.

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

11 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

20 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

25 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

31 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

38 minutes ago