Asia Cup 2022:- श्रीलंका के खिलाफ भारत का आज करो या मरो वाला मुकाबला

दुबई—एशिया कप में आज भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से शुरु होगा. भारत अपना पहला सुपर-4 का मुकाबला पाकिस्तान के हांथों गवां चुका है. जबकि श्रीलंका की टीम अफागानिस्तान पर जीत दर्ज करके सुपर-4 राउंड की अंक तालिका में टॉप पर है….. ऐसे में आज का मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है. भारत को एशिया कप में बने रहने के लिए इस मैच को किसी भी हाल में जीतना ही होगा.

टी-20 मैचो में भारत का श्रीलंका पर पलड़ा भारी

टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का पलड़ा श्रीलंका पर काफी भारी है. आकंडों की बात करें तो भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 29 टी-20 इंटरनेश्नल मैच खेले जा चुके हैं. इसमें से भारत ने 22 मुकाबले अपने नाम किए है, जबकि श्रीलंका सिर्फ 7 मैचों में ही भारत को हरा सकी है. वहीं एशिया कप में भारत और श्रीलंका की टीम अब तक बराबरी पर रही हैं. दोनों टीमों के बीच एशिया कप में अभी तक कुल 20 मैच खेले जा चुके हैं… जिसमें से भारत और श्रीलंका ने 10-10 मैच अपने नाम किए है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोचक होने वाला है. भारत के नजरिए से यह मैच काफी अहम है. अगर टीम इंडिया सुपर-4 के अपने दोनों मुकाबले जीत जाती है तो अफगानिस्‍तान एशिया कप के फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. इसके साथ ही अगर पाकिस्‍तान की टीम अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका को हरा देती है श्रीलंका भी फाइनल से बाहर हो जाएगा. अगर ऐसा ही हुआ तो भारत औऱ पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी.

 श्रीलंका के खिलाफ यह हो सकता है भारत का प्लेइंग-11

एशिया कप- पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले सुपर-4 राउंड मुकाबले में भारत को हार झेलनी पड़ी थी. उस मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अच्छे हाथ दिखाते हुए भारत को 181 रनों के फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया था. लेकिन भारतीय गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. भारतीय टीम दो स्पिनर औऱ दो तेज गेंदबाजों समेत पांचवे गेंदबाज के रुप में हार्दिक पांड्या के साथ मैदान में उतरी थी. लेकिन कोई भी गेंदबाज मैच में कमाल नहीं कर सका. रविंद्र जड़ेजा के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में खास संतुलन की जरुरत है. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सके. आज के मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 को लेकर काफी दुविधा में होंगे. टीम में स्टैंड बाई के रुप में आर अश्विन, अक्षर पटेल औऱ दीपक चाहर टीम में मौजूद हैं. ऐसे में हो सकता है कि भारत आज आर अश्विन औऱ अक्षर पटेल में से किसी एक को टीम में शामिल करे. ऐसा इसलिए भी क्योकि दोनों ही खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ लोवर आर्डर में बल्ले से भी कमाल कर सकते है. गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी भारत को ठहराव की जरुरत है. मिडिल आर्डर में विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव के बाद टीम को ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो विकेट को रोककर रखे और तेजी से रन भी बटोर सके. पिछले मैच में दिनेश कार्तिक की जगह टीम में आए ऋषभ पंत एक खराब शार्ट खेलकर आउट हुए थे जिसपर रोहित शर्मा ने उनसे काफी चर्चा भी की थी.

भारत की संभावित प्‍लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव  दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल,  भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

14 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

14 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

30 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

40 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

49 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago