अब देश में कोयले की कमी नहीं,अगस्त में कोयले का उत्पादन 8.2 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली- देश में कोयले की कमी नहीं है.अब कोयला उत्पादन को लेकर उत्साहजनक खबरें मिल  रही हैं.कुछ समय पहले तक इस प्रकार की खबरें मिल रही थीं कि देश में कोयले का उत्पादन लगातार घट रहा है।लेकिन अगस्त 2022 में भारत में कोयले का उत्पादन बढ़कर 58.33 मिलियन टन हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 53.88 मिलियन टन से 8.2 प्रतिशत अधिक है।

कोयला मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के साथ-साथ अन्य कैप्टिव खानों ने क्रमश: 46.22 मिलियन टन और 8.02 मिलियन टन का उत्पादन करके क्रमश: 8.49 और 27.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

अगस्त 2021 में दर्ज किए गए 60.18 मिलियन टन की तुलना में अगस्त 2022 में कोयला प्रेषण 5.41 प्रतिशत बढ़कर 63.43 मिलियन टन हो गया।

अगस्त 2022 में, सीआईएल और अन्य कैप्टिव खानों ने क्रमश: 51.12 मिलियन टन और 8.28 मिलियन टन कोयले को भेजकर 5.11 प्रतिशत और 26.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

बिजली की बढ़ती मांग के कारण पिछले वर्ष की इसी अवधि में 48.80 मिलियन टन की तुलना में अगस्त 2022 के दौरान बिजली उपयोगिताओं का प्रेषण 10.84 प्रतिशत बढ़कर 54.09 मिलियन टन हो गया।

अगस्त 2022 में कुल बिजली उत्पादन, अगस्त 2021 में उत्पन्न बिजली की तुलना में 3.14 प्रतिशत अधिक रहा है।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

11 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

18 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

21 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

43 minutes ago