नवीनतम

Ballia: महिला ग्राम प्रधान की महिलाओं ने कर दी जमकर धुनाई, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव से महिला ग्राम प्रधान की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली का बताया जा रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला ग्राम प्रधान की कुछ महिलाएं जमकर धुनाई कर रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान कलावती देवी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.

वायरल वीडियो में चार-पांच महिलाएं ग्राम प्रधान के साथ मारपीट कर रही हैं.  जिस शख्स ने वीडियो बनाया हैं वह  बार-बार कहा रहा है कि देखिए ये लोग महिला ग्राम प्रधान को मार रही हैं.

वीडियो में कुछ लोग तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है. इसके पहले बीते 15 अगस्त को झंडातोलन को लेकर भी ग्रामप्रधान के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की थी.  इस ताजा मामले में बताया जा रहा है कि आराजी माफी सागरपाली की ग्राम प्रधान कलावती देवी पहले किसी दूसरे शहर में रहती थीं.

पंचायत चुनाव के समय गांव आराजी माफी सागरपाली रिजर्व सीट में आ गया. गांव के कुछ लोगों ने कलावती देवी को अपने खर्चे पर चुनाव लड़ाया और वो प्रधान बन गईं. अब चुनाव लड़ाने वाले लोग चाहते हैं कि ग्राम प्रधान कलावती देवी उनके इशारों पर ही काम करे. लेकिन कलावती देवी ऐसा नहीं कर रही हैं.  जिसे लेकर चुनाव लड़ाने वाले कलावती  से दुश्मनी बना ली हैं.

बीते 15 अगस्त को सागरपाली के एक प्राथमिक विद्यालय में झंडातोलन करते वक्त कुछ दबंगों ने कलावती देवी के साथ बदतमीजी की थी. जिसका वीडियो खुब वायरल हो रहा है. अब फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चार-पांच महिलाएं कलावती देवी को मारती हुई दिखाई दे रही हैं. फेफना पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान कलावती देवी की  शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago