नीरव मोदी आर्थर रोड जेल में रहेगा
देश से फरार चल रहा भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापस आ पाएगा या नहीं ये अभी तक साफ नहीं हुआ है. लंदन हाईकोर्ट ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. लेकिन अभी भी उसके भारत आने का रास्ता पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है क्योंकि, अभी भी उसके पास सुप्रीम कोर्ट और फिर ह्यूमन राइट्स कोर्ट जाने का रास्ता बचा है.
भारत आने से बच रहा नीरव
बता दें कि लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने फरवरी 2021 में के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी. लेकिन भारत आने से बचने के लिए नीरव मोदी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां उसकी अपील खारिज हो गई है. इस दौरान नीरव मोदी ने कई दलीलें भी रखीं. उसके वकीलों का कहना है कि वो मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और भारत आने पर आत्महत्या करने का खतरा भी है.
लेकिन HC ने कहा कि एक्सपर्ट की राय है कि नीरव मोदी को ना तो कोई मानसिक बीमारी है और ना ही उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि नीरव मोदी को प्रत्यर्पण के बाद को मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा. जिसकी लगातार निगरानी भी होगी, ताकि वो सुसाइड करने की कोशिश ना कर सके.
आर्थर रोड जेल कितनी खास ?
आर्थर रोड जेल की बात करें तो इसको 1925 में अंग्रेजों ने बनवाया था. इस जेल का नाम सर जॉर्ज आर्थर के नाम पर रखा गया है, जो 1842 से 1846 तक मुंबई के गवर्नर रहे थे.आर्थर रोड जेल 2.83 एकड़ में फैली हुई है. इस जेल में मुंबई हमलों का दोषी आतंकी अजमल कसाब, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन समेत कई नामी कैदी रह चुके हैं.बता दें कि नीरव को जिस बैरक नंबर-12 के सेल में रखा जाएगा, वो सिक्योरिटी के मामलों में काफी सेफ है.
इस सेल में तीन से ज्यादा कैदी नहीं रहेंगे. नीरव को एक्सरसाइज करने या दूसरे किसी काम को करने के लिए हर दिन सेल से बाहर आने की इजाजत होगी. अन्य कैदियों की तरह नीरव को भी एक चटाई, तकिया, चादर और कम्बल दिया जाएगा. उसे रोज पीने का साफ पानी, 24 घंटे मेडिकल की सुविधा, टॉयलेट और वॉशिंग की सुविधा भी मिलेगी. साथ ही बैरक के बाहर भारी सुरक्षा होगी.
नीरव मोदी पर क्या हैं आरोप ?
नीरव मोदी ने अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को 14,500 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. अकेले मोदी पर 6,805 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. PNB घोटाला सामने आने से पहले ही जनवरी 2018 में नीरव मोदी भारत छोड़कर भाग गया था. नीरव को भारत लाने की कोशिश लगातार जारी है.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…