देवभूमि हरिद्वार में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का दो दिवसीय भव्य प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन 11 और 12 जुलाई को अत्यंत गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ नेटवर्क ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीनियर कैमरामैन पवन शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की झलकियां यहां वीडियो में देखी जा सकती हैं, जहां मंच पर उन्हें विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है.
इस दो दिवसीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ सोनीपत के लोकप्रिय सांसद सतपाल ब्रह्मचारी तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने हरियाणा के विभिन्न कोनों से पहुंचे लगभग 250 पत्रकारों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और उन्हें लोई ओढ़ाकर तथा रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया.
पत्रकारों के कल्याण के प्रति अपनी पक्की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद ने घोषणा की कि हरिद्वार स्थित उनकी श्री राधा कृष्ण धाम (भूपतवाला) धर्मशाला में संघ से जुड़े सभी पत्रकारों के लिए भविष्य में निःशुल्क आवास और भोजन आदि की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सांसद निधि से संगठन को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहयोग राशि देने का भी ऐलान किया, जिसका वहां मौजूद सभी पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया.
मीडिया की भूमिका पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने कहा,
“श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा सदैव प्रदेश के पत्रकारों के अधिकारों, उनके सामाजिक-व्यावसायिक सम्मान और सुरक्षा के लिए जमीन पर सक्रिय रहने वाला संगठन है. चाहे जंतर-मंतर पर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर प्रभावी धरना-प्रदर्शन करना हो या फिर पत्रकार सम्मान निधि की आवाज को सरकार तक बुलंद करना—संघ हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. हरिद्वार की यह पावन और आध्यात्मिक यात्रा हमारे पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकता को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी.”
सम्मेलन के समापन के उपरांत सभी पत्रकारों ने पावन मां गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की. शाम को शालीग्राम घाट पर आयोजित दिव्य गंगा आरती में सभी ने सहभागिता की. रात्रि में भोज के बाद आयोजित सांस्कृतिक और हास्य-परिहास के कार्यक्रमों ने इस प्रांतीय सम्मेलन को सभी के लिए यादगार बना दिया.
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…