ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला,अदालत ने कहा केस सुनने लायक,अगली सुनवाई 22 सितंबर को

वाराणसी-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष के लिए राहत भरी खबर है.लेकिन दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है. वाराणसी की जिला अदालत ने आज बड़ा फैसला सुनाया लेकिन मुस्लिम पक्ष इससे खुश नहीं है.उन्होंने तय किया है कि जरूरत पड़ी तो वह इसे लेकर हाईकोर्ट में दस्तक देंगे. श्रृंगाल गौरी मंदिर में पूजा-पाठ की अनुमति वाली याचिका पर कोर्ट ने कहा कि यह याचिका सुनने लायक है. कोर्ट को आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए यह तय करना था कि यह मामला सनुवाई योग्य है भी या नहीं. जिस पर जिला जज डॉ. अजय विश्‍वेश की अदालत ने मेंटेनेबिलिटी पर फैसला सुनाते हुए यह साफ कर दिया कि मामला सुनने लायक है .लिहाजा श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद केस में 22 सितंबर से सुनवाई होगी.

22 सितंबर से सुनवाई शुरु होगी

 इस मामले पर सुनवाई के दौरान सभी हिंदू औऱ मुस्लिम दोनों तरफ के पक्षकार और वकील मौजूद रहे. स्थानीय अदालत इस मामले की सुनवाई इसी महीने 22 सितंबर से शुरु करेगी. कोर्ट ने जैसे ही आदेश दिया परिसर के बाहर हर-हर महादेव के नारे लगने शुरु हो गए. इस दौरान अदालत परिसर से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए थे.

क्या थी हिंदू पक्ष की मांग?

पिछले साल 18 अगस्त 2021 को विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में राखी सिंह  समेत 5 महिलाओं ने सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर के कोर्ट में एक केस दायर किया गया था. इस मामले में ज्ञानवापी मस्जिद में मौजूद श्रृंगाल गौरी मंदिर में पूजा-दर्शन की अनुमति मांगी गई थी. इस मामले पर जिला अदालत ने 23 अगस्त को हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया था. इस फैसले को लेकर मुस्लिम पक्ष में थोड़ा मायूसी है.लखनऊ के मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने कहा कि जरूरत पड़ी  तो इसके लिए हाईकोर्ट भी जाएंगे

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago