Sonali Phogat murder mystery case to be handed over to CBI
पणजी- सोनाली फोगाट हत्या मामले को जांच के लिए सीबीआई के हवाले कर दिया गया है।राज्य सरकार ने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश की है.मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सोनाली फोगाट के परिजन एवं हरियाणा को लोग इस केस की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.गोवा पुलिस के पास कुछ अहम सबूत भी हैं. इस बीच सीएम सावंत ने कहा कि मुझे गोवा पुलिस पर पूरा विश्वास है. वो इस केस की तह तक जाकर जांच कर रही है.
सोनाली फोगाट मर्डर की निष्पक्ष जांच करने के लिए उनकी बेटी यशोधरा फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CBI जांच की मांग की थी. यशोधरा ने रविवार को पीएम मोदी के नाम एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होने अपनी मां सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की है. सोनाली के भाई और परिवार के लोगो ने सुधीर सांगवान पर हत्या का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को यह भी बताया है कि, सुधीर ने सोनाली के साथ कई बार जबरदस्ती यौन संबध भी बनाए थे.
बता दें सोनाली फोगाट 22 अगस्त को अपने कुछ दोस्तो के साथ गोवा आई थी. सोनाली गोवा के अंजुना के एक होटल में ठहरी थी. होटल में उसी रात फोगाट की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अपने दोस्तों से बेचैनी महसूस होने की बात कही. इसकी अगली सुबह उन्हे सेंट एंथोनी हॉस्पिटल ले जाया गया जहा मेडिकल टीम ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने 26 अगस्त को सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनके दोस्त औऱ पीए सुधीर सांगवान और उसके एक साथी सुकविंदर सिंह को अरेस्ट किया था. जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि, सोनाली को कथित तौर पर मेथमफेटामाइन नाम की ड्रग्स ड्रिंक में मिलाकर पिलाया गया था. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यही पाया गया कि पार्टी वाली रात सोनाली काफी नशे में नजर आ रही थी और उसके पैर लड़खड़ा रहे थे.
—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…