मेरठ के इस उद्योगपति ने क्यों मांगी इच्छा मृत्यु, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लिखा ख़त

मेरठ– मजबूत कूलर और बेहतरीन रेफ्रिजरेटर तैयार करने वाली कंपनी बीको इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के मालिक पीके जैन ने अपने लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को बाकायदा एक पत्र लिखा है.खत में उन्होंने अपने मौजूदा हालात और तकलीफ को बयाँ करते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की है।मेरठ में ये खबर जंगल में आग की तरफ फैल रही है . साथ ही तब से जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं.उन्हें तकलीफ इस बात की है कि मौजूदा सरकार में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है और बैंक अपनी मनमानी पर उतारू हैं.

क्या है ये पूरा मामला,जरा इसे जानें

बैंक पर मनमानी का आरोप

उद्योगपति जैन का कहना है कि एक समय ऐसा था जब वह करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में सरकार को देते थे लेकिन जब उनकी स्थिति खराब हुई तो अब उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। बैंक उनकी करोड़ों की संपत्ति को औने पौने दामों में बेच रही है। उन्होंने बताया कि उन पर 15 करोड़ 50 लाख का कर्ज है। इस मामले में 2016 में उनके खाते को बैंक ने नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स के तौर पर घोषित कर दिया गया था। कोरोनाकाल के समय में उनकी दो संपत्तियां जो कि दरियागंज और परतापुर में थी उसे भी बैंक ने बेच दिया था। जैन कहते हैं कि उनकी संपत्ति लगभग चार करोड़ की थी लेकिन बैंक ने उसे डेढ़ करोड़ में ही बेच दिया था।

बैंक संपत्‍त‍ि बेच कर ब्‍याज काट रहे हैं

उनका कहना है कि बैंक जो भी संपत्ति बेच रहा है वह उसे मूल में जमा करने के बजाय ब्याज में काट रहा है. उन्हें सबसे बड़ा सदमा इसलिए लगा है कि उनकी 14 करोड़ की फैक्ट्री जो कि रुड़की में है, उसे भी बैंक ने कबाड़ियों के हाथों बेच दिया है। उनकी 14 करोड़ की संपत्ति को आठ करोड़ रुपये में बेच दिया गया। उसमें करीब 250 लोग काम करते थे लेकिन अब सब बेरोजगार हैं। अब उनके मेरठ के घर और शारदा रोड स्थित शोरूम पर भी बैंक की नजर पड़ चुकी है।

जोनल ऑफिस तक चक्कर काटे

उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजर से लेकर  जोनल ऑफिस तक चक्कर काटे लेकिन बैंक ने ओटीएस देने से मना कर दिया है। अब वह हताश हो चुके हैं अब वह निराश हो कर इच्छामृत्यु की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उद्यमियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सब दिखावेबाजी होती है। उन्होंने स्थानीय नेताओं से भी संपर्क किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और ना ही किसी ने कोई मदद की।

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

33 seconds ago

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

9 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

17 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

21 minutes ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

24 minutes ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

35 minutes ago