नवीनतम

कर्नाटक में ‘हनुमान चालीसा’ और ‘अजान’ को लेकर छिड़ा विवाद, सड़क पर उतरे लोग; तेजस्वी सूर्या हिरासत में

Bengaluru Shopkeeper Assault Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘हनुमान चालीसा’ और ‘अजान’ को लेकर छिड़े विवाद ने सियासी रंग ले लिया है. अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने को लेकर हुए विवाद के विरोध में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या कूद पड़े, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

इस विवाद की शुरुआत बीते रविवार (17 मार्च) को हुई. बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट इलाके में ‘अजान’ के समय तेज आवाज में हिंदू भक्ति भजन (हनुमान चालीसा) बजाने पर एक दुकानदार की लोगों के एक समूह ने पिटाई कर दी थी. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इस हमले के संबंध में बेंगलुरु पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

तेजस्वी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी

दुकानदार को पीटे जाने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए. प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडे लहराने के साथ ही ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए भी लगाए. इसी विरोध प्रदर्शन में बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भाग लिया, जिसके तुरंत बाद कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें ​हिरासत में ले लिया.

इससे पहले सोमवार (18 मार्च) को भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसमें शामिल सभी आरोपियों को मंगलवार तक गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो नागरथपेटे इलाके में बंद होगा. सूर्या ने बेंगलुरु सिटी कमिश्नर से घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया था.

विवाद क्यों हुआ

विवाद तब शुरू हुआ जब सिद्दन्ना लेआउट इलाके में एक दुकानदार मुकेश ने अजान के दौरान धार्मिक गाने बजाने का फैसला किया. दुकानदार का आरोप है कि भजन बजाने को लेकर उनके साथ मारपीट की गई. हनुमान चालीसा की आवाज पर कुछ लोग उनकी दुकान पर आए और उन्हें इसे बंद करने को कहा. मुकेश के ऐसे करने से मना करने के बाद उन्हें दुकान के बाहर खींच लिया गया और 6-7 लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. बेंगुलरु पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घटना की निंदा की और राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया. भाजपा नेता आर. अशोक ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कथित तौर पर ‘विफल’ होने के लिए पार्टी पर हमला बोला.

आर. अशोक ने सोशल साइट ‘एक्‍स’ पर किए गए एक पोस्‍ट सवाल किया, ‘क्या कर्नाटक में हनुमान चालीसा बैन है, क्या सीएम सिद्धारमैया को इसकी खबर है? कांग्रेस की कर्नाटक सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति से उत्साहित होकर एक हिंसक मुस्लिम भीड़ ने बेंगलुरु में हनुमान चालीसा बजाने पर एक हिंदू दुकानदार पर बेरहमी से हमला किया. विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और रामेश्वरम कैफे में बम विस्फोट के बाद यह एक और ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे कांग्रेस सरकार ने राष्ट्र-विरोधी तत्वों को बेंगलुरु पर कब्जा करने दिया, जिससे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई.’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago