नवीनतम

सपा नेता अनुराग भदौरिया के खिलाफ शिकायत, CM योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

टीवी डिबेट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है. इस मामले में बाकायदा शिकायत भी थाने में दर्ज करा दी गई है. दरअसल, 11 नवंबर को टीवी डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुरौग भदौरिया पर सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने एक लिखित शिकायत पुलिस को दी है और अनुराग भदौरिया पर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि एक न्यूज चैनल पर शाम 3 से साढ़े 3 बजे के बीच एक डिबेट हुआ. जिसमें जानबूझकर सपा नेता अनुराग भदौरिया ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की. सपा प्रवक्ता ने लिखित शिकायत में बताया कि अनुराग ने कहा, “जो मुख्यमंत्री हैं वो अवैद्यनाथ के वैध पुत्र नहीं होते तो क्या वो MP बन जाते गोरखपुर से.”
शिकायत में यह भी जिक्र किया गया है कि इस वाक्य के बाद एंकर ने आवाज म्यूट करने को कहा, लेकिन वो अनाप-शनाप सीएम योगी के बारे में बोलते रहे. आरोप लगाया कि भदौरिया जानबूझकर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को ‘अवैधनाथ’ बोलते रहे. शिकायत में पुलिस से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की गई है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

25 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

31 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

44 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

47 minutes ago