चीन में कोरोना के मामले बढ़े
Covid Cases in China: चीन में कोरोना (Covid 19 Cases) के मामलों का बढ़ना जारी है. चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर चीन अपने शहरों में लॉकडाउन और आवागमन पर प्रतिबंध लगाता रहा है. हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन के सामने मुश्किलें पैदा कर दी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को चीन में 25 अप्रैल के बाद से सबसे अधिक कोविड के मामले दर्ज किए गए.
बीजिंग समेत चीन के अन्य प्रमुख शहरों में सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए जिससे अधिकारियों पर लोगों के जीवन और आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव को कम करने की कोशिश करते हुए संक्रमण पर काबू पाने का अधिक दबाव देखा गया. देश में 16,072 नए मामले दर्ज किए गए, जो रविवार को 14,761 से काफी अधिक थे.
बीजिंग में सोमवार को कोरोना के 407 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले दिन 235 मामले दर्ज किए गए थे. दक्षिणी शहर ग्वांग्झू में कोरोना के 4,065 नए मामले आए, जो एक दिन पहले 3,653 थे. हाल के दिनों में चीन में कोरोना का केंद्र ग्वांग्झू बना हुआ है, जहां 10 नवंबर को 2,824 नए मामले दर्ज किए गए थे. इसके बाद से यहां पिछले चार दिनों से रोजाना 2000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं.
मध्य चीन के झेंग्झौ में कोरोना के 2,981 मामले आए जबकि, एक दिन पहले 2,642 नए मामले दर्ज किए गए थे. 32 मिलियन से अधिक लोगों के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग में भी पिछले दिन के 1,820 की तुलना में कोरोना के नए मामलों की संख्या बढ़कर 2,297 हो गई.
चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने जीरो-कोविड रणनीति के बीच रूकावट का काम किया है, जिसके तहत हर संक्रमित शख्स को आइसोलेशन में रखा जाना है. पिछले दिनों चीन के शहर वुहान में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया था. यह वही शहर है जहां दुनिया में कोरोना का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया. यूके, अमेरिका, भारत-पाकिस्तान, यूरोप समेत अधिकांश देशों में कोरोना ने खूब कहर बरपाया और लाखों लोगों की जानें गईं.
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…