नवीनतम

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ता किया होम लोन, अब कम हो जाएगी EMI, प्रोसेसिंग फीस में भी मिलेगी छूट

देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. जी हां बैंक ने अपने ग्राहको की सुविधा के लिए बढ़ती ब्याज दरों के बीच होम लोन को 0.25 प्रतिशत सस्ता कर दिया है. जिसके बाद अब बैंक की ओर से होम लोन 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलने वाले है. हालांकि बैंक की ओर से होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कुछ समय के लिए की गई है और होम लोन पर ये नई ब्याज दर 14 नवंबर से लागू की जा रही हैं.

बैंक के ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ये खास ब्याज दर 31 दिसंबर, 2022 तक के लिए दिया जा रहा है. होम लोन की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ ही प्रोसेसिंग चार्जेस और प्रीपेमेंट की भी छूट दी जा रही है.

जानिए किसको मिलेगा फायदा

बैंक ने अपने बयान में बताया कि स्पेशल ब्याज दर नए लोन के साथ- साथ बैलेंस ट्रांसफर पर भी दी जाएगी. हालांकि स्पेशल ब्याज अपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर भी निर्भर करेगी. साथ बताया गया कि बैंक के ओर से मिलने वाले होम लोन की खासियत यह है कि इसकी अवधि 30 साल तक होगी. इसके साथ ही कम से कम दस्तावेज और कोई भी प्री-पेमेंट या पार्ट-पेमेंट चार्जेस को नहीं लिया जाएगा.

बैंक ने MCLR बढ़ाया

बैंक ऑफ बड़ौदा के ओर से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 से 15 आधार अंक यानी 0.10 से लेकर 0.15 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया गया हैं. बता दें कि बैंक की ओर से मिलने वाले लोन का एक साल का एमसीएलआर (MCLR) 8.05 प्रतिशत है, जो कि  पहले 7.95 प्रतिशत था.  इसके साथ  ही ओवरनाइट एमसीएलआर (MCLR) को  0.15 प्रतिशत बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया गया है. एमसीएलआर (MCLR)  के आधार पर ही बैंक पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन और अन्य सभी प्रकार के लोन की ब्याज दर निर्धारित करती हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago