PNB, यूनियन बैंक और इंडियन बैंक ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, RBI गवर्नर ने किया बड़ा ऐलान

UPI on Credit Card: अगर आपका बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या इंडियन बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है. जी हां, इन बैंक के खाता धारकों और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने एक बड़ा ऐलान किया है. ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में आरबीआई गवर्नर ने रूपे क्रेडिट कार्ड (Rupee Credit Card) को UPI नेटवर्क पर पेश किया है. आरबीआई की तरफ से यह घोषणा करने के बाद क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स की मौज होने वाली है.

रूपे क्रेडिट कार्ड से लिंक होगा यूपीआई

यूपीआई (UPI) से डेबिट कार्ड के अलावा अकाउंट को लिंक करने की सुविधा है. लेकिन अब रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक किया जा सकता हैं. आरबीआई ने पहले पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) और इंडियन बैंक (Indian Bank) के ग्राहकों को यह सुविधा दी थी. इस सुविधा को आने वाले वक्त में प्राइवेट बैंकों के लिए भी शुरू किया जाएगा.

क्रेडिट इकोसिस्टम का दायरा बढ़ेगा

UPI को डेवलप करने वाली नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि इससे ग्राहक और मर्चेंट, दोनों को फायदा होने वाला है. रूपे क्रेडिट कार्ड (Rupee Credit Card) को यूपीआई से लिंक करने से क्रेडिट इकोसिस्टम का दायरा बढने वाला है. रूपे क्रेडिट कार्ड को वर्चुअल पेमेंट ऐड्रस से लिंक किया जाएगा, जो कि पूरी तरह सुरक्ष‍ित होगा.

क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन की सुविधा भी शुरू हुई

रूपे क्रेडिट कार्ड के साथ इस दौरान यूपीआई लाइट (UPILite) को भी पेश किया गया है. कम वैल्‍यू वाले ट्रांजैक्शन के लिए यह ऑन-डिवाइस वॉलेट की मदद से काम करेगा. भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के तहत क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन की सुविधा शुरू की गई है. UPI Lite के जरिये ग्राहक इंटरनेट के बिना पेमेंट कर पएगें. इसके जरिये 200 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकता है. क्रॉस बॉर्डर बिल पेमेंट सिस्टम से विदेश में रहते हुए भारत में बिल का भुगतान हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago