बस ने ऑटो में मारी टक्कर
Delhi: राजधानी दिल्ली में उल्टी दिशा से आ रही बस ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो रिक्शा के चालक की मौत की खबर सामने आ रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बस के चालक को घटना से ठीक पहले मिर्गी का दौरा पड़ा था. जिस वजह से वह बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसने सामने से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी.
घटना में घायल हुए ऑटो रिक्शा चालक को गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने पास के अस्पातल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय घटना हुई उस दौरान ऑटो में चालक के अलावा कुछ सवारियां भी मौजूद थी. जिनकी शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना तीस हजारी कोर्ट के पास हुई हैं. वहीं चालक की पहचान राजेश (37) के रूप में की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बरफ खाना चौक की तरफ से आ रही बस गलत रास्ते में घुस गई और तीस हजारी कोर्ट के निकास द्वार के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी.
ऑटो रिक्शा चालक की पहचान गौतमपुरी निवासी मामचंद के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि एक यात्री की पहचान मोती नगर निवासी शुभम (28) के रूप में हुई है, जिसे मामूली चोटें आई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घरों तक नल से पानी पहुंचने…
Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…
तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…
Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…
Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…
बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…