देश

UP News: तो क्या इरफान सोलंकी की गाड़ी पलटने का प्लान था? सपा के डेलिगेशन ने लगाए यूपी सरकार पर गंभीर आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में अखिलेश यादव के डेलिगेशन ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की. डेलिगेशन ने बीजेपी सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करते हुए गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि इरफान के घर पर दबिश देने गए पुलिसवाले नशे में थे. जिनकी जांच की जानी चाहिए. डेलिगेशन ने उन्हें वह सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें बच्चे आतिशबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इरफान सोलंकी पर मामला दर्ज

डेलिगेशन ने दावा किया कि इस आतिशबाजी की वजह से ही महिला के घर में आग लगी थी. डेलिगेशन की अगुवाई कर रहे सपा विधायक व विधानसभा सचेतक मनोज पांडे ने बताया कि पीड़िता ने विधायक के भाई रिजवान सोलंकी पर गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पीड़िता का जो बयान सामने आया था उसमें इरफान सोलंकी का कहीं नाम नहीं हैं. इसके बाद भी इरफान सोलंकी पर मामला दर्ज किया गया बल्कि विधायक होने के बावजूद उनके घर पर दबिश भी दी गई जैसे किसी अपराधी के घर में दी जाती है.

पुलिस गेट फांद कर कमरों में घुसी

डेलिगेशन ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री कोर्ट से फाइल लेकर भाग जाते हैं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती हैं. वहीं झूठे मामले में इरफान सोलंकी का नाम आने पर उन पर तत्काल कार्रवाई की गई. उन्होंने आरोप लागया कि 25 गाड़ियों से पहुंची पुलिस गेट फांद कर कमरों में घुसी. इसके बाद घरवालों से बदतमीजी की गई . इतना ही नहीं उनकी गाड़ियां और ड्राइवर अपने साथ लेकर चली गई. जब विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो जनता क्या क्या सुरक्षित होगी.

यहां खड़ी गाड़ी पलट जाती है- सपा नेता

डेलिगेशन ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मांग की है कि नशे की हालत में इरफान के घर दबिश देने गए पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं विधायक के सरेंडर करने के सवाल पर कहा कि ये कानपुर है, यहां खड़ी गाड़ी पलट जाती है. उस दिन भी गाड़ी पलट सकती थी. विधायक के साथ अनहोनी हो सकती थी इसलिए उन्होंने अपनी जान बचाई है. कोई गलत काम नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

21 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

40 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago