Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: डीटीसी बस चालक को पड़ा मिर्गी का दौरा, बेकाबू बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत

बस ने ऑटो में मारी टक्कर

Delhi: राजधानी दिल्ली में उल्टी दिशा से आ रही बस ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो रिक्शा के चालक की मौत की खबर सामने आ रही है. घटना की जानकारी  मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बस के चालक को घटना से ठीक पहले मिर्गी का दौरा पड़ा था. जिस वजह से वह बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसने सामने से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी.

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना में घायल हुए ऑटो रिक्शा चालक को गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने पास के अस्पातल में  भर्ती कराया, जहां   इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय घटना हुई उस दौरान ऑटो में चालक के अलावा कुछ सवारियां भी मौजूद थी. जिनकी शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

तीस हजारी कोर्ट के पास हुई घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना तीस हजारी कोर्ट के पास हुई हैं. वहीं चालक की पहचान राजेश (37) के रूप में की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बरफ खाना चौक की तरफ से आ रही बस गलत रास्ते में घुस गई और तीस हजारी कोर्ट के निकास द्वार के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी.

ऑटो रिक्शा चालक की पहचान गौतमपुरी निवासी मामचंद के रूप में की गई है.  पुलिस ने बताया कि एक यात्री की पहचान मोती नगर निवासी शुभम (28) के रूप में हुई है, जिसे मामूली चोटें आई हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस


			  
			

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital