दिल्ली आबकारी घोटाला : ईडी के देशभर में ताबड़तोड़ छापे,मुश्किल में मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली-  दिल्ली आबकारी नीति घोटला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूरे एक्शन में है। मंगलवार की सुबह से देश के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक ईडी के कई बड़े अधिकारी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर को छोड़कर 30 से अधिक जगहों पर रेड मार रहे हैं. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि वो अपनी टीम के साथ देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार छापेमारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की अलग- अलग टीमें मंगलवार सुबह से दिल्ली समेत गुरुग्राम, पंजाब, मुंबई, हैदराबाद और यूपी के लखनऊ में लगातार छापेमारी कर रही है।इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ रही हैं।सिसोदिया दिल्ली सरकार में आबकारी मंत्री हैं।

Delhi Excise scam: ED raids across the country, Manish Sisodia in trouble

बता दें सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाले मामले में पिछले महीने 17 अगस्त को केस दर्ज किया था. CBI ने 30 से ज्यादा जगहों पर सर्च ऑपरेशन करने के बाद अपनी  एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में  मुख्य आरोपी बनाया था. सीबीआई ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी और 477-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है. सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी थी. इसके साथ ही लाइसेंस धारकों को उनके मन मुताबिक इसके विस्तार के लिए छूट भी दी गई. इस मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा कुछ प्राइवेट कंपनियों समेत 16 लोगों को आरोपी पाया गया है. इस मामले को सीबीआई ने ईडी को सौंपा दिया है. जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय लगातार देश के अलग-अलग लोकेशन में छापेमारी कर रहा है.

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

43 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

59 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago