गणेश विसर्जन पूजा में झूमे रणवीर सिंह, दीपिका भी थी साथ

मुंबई: देश में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई में तो ये पर्व बेहद खास होता है.क्या आम और क्या खास सभी इस त्योहार में शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज की तस्वीरें भी सामने आ रही है जो अपने अपने परिवारों के साथ बप्पा के अंतिम विदाई में देखे गए। इस बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये जोड़ी बप्पा की भक्ति में मगन दिख रही है।

पैपराजी पेज वीरल भयानी ने अपने पेज बॉलीवुड पैप से एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में बिजनेस टायकून अंबानी के गणेश विसर्जन  में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह एक बार फिर भरपूर ऊर्जा और जोशीले अंदाज में दिखे। उन्होंने ढोल की थाप पर ना केवल जमकर डांस किया, बल्कि खुद भी ढोल बजाते नजर आ रहे हैं। जबकि दीपिका पादुकोण को बैठकर पूजा अराधना करते हुए देखे गए।

हालांकि, ये वीडियो कुछ दिनों पुराना है, जो अब एक बार सुर्खियां बटोर रहा है। हम बात करें रणवीर के लुक की तो, उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा पहना रखा था, जबकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने क्रीम कलर का सलवार सूट पहना था। कंधों पर दुपट्टा और कानों में बड़े झुमके के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया था।

अंबानी परिवार ने 31 अगस्त को गणपति बप्पा का अपने घर में तहे दिल से स्वागत किया और अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मूर्ति का एक छोटा सा वीडियो साझा किया जिसे उन्होंने कैप्शन दिया साथ ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर, हम उन्हें नमन करते हैं। भगवान गणेश जिनके पास एक विशाल शरीर और एक घुमावदार हाथी की सूंड है और जिनकी चमक अरबों सूर्य के समान होती है।

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

12 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

14 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago