दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ पर चल रहे कॉपीराइट विवाद से संबंधित मामले में मीडिएशन में भेज दिया है. फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ की धुन के गैर-कानूनी इस्तेमाल के आरोपों के बीच कोर्ट ने इसे मुख्य रूप से रॉयल्टी का मुद्दा माना है. जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने यह आदेश दिया है.
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उनका आरोप है कि घर ने अपनी फिल्म में बिना अनुमति के गाने के इस्तेमाल किया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विवाद मुख्य रूप से आर्थिक प्रकृति का नहीं लगता है. दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए रॉयल्टी और मुआवजे जैसे मुद्दों पर किसी समाधान पर पहुच सकते हैं. वर्जन फिल्म में इस्तेमाल हुआ है. जबकि इसके लिए जरूरी म्यूजिक राइट्स या अनुमति नही ली गई है.
यह कॉपी राइट्स का उल्लंघन है. यह गाना कल्याणजी-आनंदजी और विजु शाह ने कंपोज किया था. इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और इसे अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था. संतोष कुमार का दावा था कि इस फिल्म की कहानी उनकी रजिस्टर्ड स्क्रिप्ट ‘डी साहेब’ से कॉपी की गई है.
मामले की सुनवाई के दौरान फिल्म प्रड्यूसर की ओर से पेश वकील रवि प्रकाश ने कहा कि फिल्म अभी थिएटर में चल रही है, लेकिन मई के बीच से पहले इसके किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद नहीं है. जबकि बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का सुनामी रुकने का नाम नही ले रहा है. जबकि त्रिमूर्ति फिल्म्स की ओर से पेश वकील स्वाति सुकुमार ने कहा कि प्रतिवादियों ने गाने और साउंड रेकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर उसे नई फिल्म में री-परपज किया है. इससे अलग कमाई की जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…
हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी…
UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…
Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…
JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…