Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ओए-ओए गाने की धुन पड़ी महंगी! ‘त्रिदेव’ की टीम ने किया ‘धुरंधर 2’ पर केस, ओटीटी रिलीज पर भी बना सस्पेंस

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ पर चल रहे कॉपीराइट विवाद को मीडिएशन में भेज दिया है. यह विवाद मुख्य रूप से त्रिदेव फिल्म के गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ की धुन के गैर-कानूनी इस्तेमाल से जुड़ा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ पर चल रहे कॉपीराइट विवाद से संबंधित मामले में मीडिएशन में भेज दिया है. फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ की धुन के गैर-कानूनी इस्तेमाल के आरोपों के बीच कोर्ट ने इसे मुख्य रूप से रॉयल्टी का मुद्दा माना है. जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने यह आदेश दिया है.

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उनका आरोप है कि घर ने अपनी फिल्म में बिना अनुमति के गाने के इस्तेमाल किया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विवाद मुख्य रूप से आर्थिक प्रकृति का नहीं लगता है. दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए रॉयल्टी और मुआवजे जैसे मुद्दों पर किसी समाधान पर पहुच सकते हैं.  वर्जन फिल्म में इस्तेमाल हुआ है. जबकि इसके लिए जरूरी म्यूजिक राइट्स या अनुमति नही ली गई है.

यह कॉपी राइट्स का उल्लंघन है. यह गाना कल्याणजी-आनंदजी और विजु शाह ने कंपोज किया था. इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और इसे अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था. संतोष कुमार का दावा था कि इस फिल्म की कहानी उनकी रजिस्टर्ड स्क्रिप्ट ‘डी साहेब’ से कॉपी की गई है.

‘धुरंधर 2’ की ओटीटी पर रिलीज मई तक टली

मामले की सुनवाई के दौरान फिल्म प्रड्यूसर की ओर से पेश वकील रवि प्रकाश ने कहा कि फिल्म अभी थिएटर में चल रही है, लेकिन मई के बीच से पहले इसके किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद नहीं है. जबकि बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का सुनामी रुकने का नाम नही ले रहा है. जबकि त्रिमूर्ति फिल्म्स की ओर से पेश वकील स्वाति सुकुमार ने कहा कि प्रतिवादियों ने गाने और साउंड रेकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर उसे नई फिल्म में री-परपज किया है. इससे अलग कमाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: AI का खतरनाक खेल! शशि थरूर के ‘डीपफेक’ वीडियो से मचा हड़कंप, पाकिस्तान की तारीफ वाले दावों पर कांग्रेस सांसद ने तोड़ी चुप्पी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital