वित्त मंत्री ने माना,देश में महंगाई कम हुई,अब रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली– क्या देश में महंगाई का ग्राफ नीचे आया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मानें तो अब महंगाई कम हो गयी है.अब ये सरकार के लिए प्राथमिकता नहीं है।वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का सारा ध्यान अब रोजगार के मौके पैदा करना है. वह इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने आगे कहा कि भारत ऐसे चुनौतीपूर्ण और अहम मौके पर जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है जब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई है और भू-राजनीतिक समीकरण अस्थिर हैं। सीतारमण ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में अनिश्चितता केंद्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे, प्राकृतिक गैस और कोयले की उपलब्धता को लेकर एक अनिश्चितता की स्थिति बनी है।सीतारमण ने कहा कि कई अन्य देशों की तरह भारत को भी वैश्विक अनिश्चितताओं और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण निकट भविष्य में कोयले पर अधिक निर्भर रहना होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अक्षय ऊर्जा की ओर जाने की योजना को झटका लगा है और कोयले की निर्भरता को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा संसाधनों की ओर लौटने के लिए उपकरणों की जरूरत है।नीतिगत मुद्दों पर उन्होंने आगे कहा कि नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इनवेस्टमेंट फंड (एनआईआईएफ) को और मजबूत करने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार डेटा संरक्षण विधेयक लाने की इच्छुक है।
मंगलवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि केंद्र जल्द ही बिल का बिल्कुल नया स्वरूप लाएगा।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago