नवीनतम

बांग्लादेश के लिए बारिश भी नहीं आई काम, भारत की जीत में ये रहे अहम पड़ाव

टी20 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना चौथा लीग मुकाबला जीत लिया है. बारिश से बाधित मैच रोमांच से भरा रहा. बांग्लादेश को आखिरी 3 गेंदों पर 13 रनों की जरुरत थी. लेकिन बांग्लादेश की टीम सिर्फ 8 रन ही बना सकी और भारत ने 5 रनों से मुकाबले को जीतकर 2 जरुरी प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के टूर्नामेंट में 6 प्वाइंट्स हो गए है.

बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार बांग्लादेश को 16 ओवर में जीत के लिए 151 रन का टारगेट मिला था. जिसके जवाब में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए थे. उसे आखिरी 9 ओवरों में 85 रनों की जरुरत थी. एक समय ऐसा लग रहा था कि, अर्धशतक (59) रन बना कर खले रहे  लिटन दास बांग्लादेश टीम को जीत दिला देंगे. लेकिन टीम जीत से सिर्फ 5 रन दूर रह गई और मैच को गंवा दिया.

इससे पहले एडिलेड ओवल मैदान पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब उल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने  का फैसला किया था. जिसके बाद बल्लेबाजी करनी उतरी भारतीय टीम ने की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर पवेलिय लौट गए. इसके बाद टी20 टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए बेहतरीन शार्ट्स लगाने शुरु किए. उन्होंने रन मशीन विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की. केएल राहुल ने 32 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्कों की सहायता से 64 रनों की नाबाद पारी खेली. दोनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बांग्लादेश के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago