दुनिया

PM Modi Brazil Visit: ब्राजील पहुंचे PM Modi, वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ भारतीय समुदाय ने रियो डी जेनेरियो में किया भव्य स्वागत

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा में नाइजीरिया के बाद जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा रियो डी जेनेरियो के एक होटल में गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया गया. ब्राजील के वैदिक विद्वानों ने भी उनके सामने वैदिक मंत्रों का जाप किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचा. शिखर सम्मेलन की चर्चाओं और विश्व के नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत का इंतजार है.”

इस अवसर पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “रियो डी जनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ. उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है जो हमें सभी महाद्वीपों से जोड़ता है.”

भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 तिकड़ी का महत्वपूर्ण सदस्य है और शिखर सम्मेलन में चर्चा को दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

जी20 समिट में शामिल होंगे पीएम

सोमवार को होने वाले शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर भारत के विचार साझा करेंगे और भारत द्वारा दो साल पहले आयोजित जी20 दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन और ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलनों के परिणामों पर चर्चा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago