नवीनतम

भारतीयों को कब से ट्विटर की नई सर्विस के लिए देने होंगे पैसे ? और कौन-कौन से देश होंगे शामिल

ट्विटर ने शनिवार रात से आईओएस यूजर्स (आईफोन) के लिए ट्विटर पर ब्लू टिक सत्यापन सेवा शुरू कर दी है. हालांकि यह सेवा फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में ही शुरू हुई है, जहां लोगों को इसके लिए करीब 8 डॉलर प्रति माह चुकाने होंगे.  एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ही कई बड़े फैसले लिए हैं.  इनमें से एक फैसला खाते के सत्यापन पर मिलने वाले ब्लू टिक से जुड़ा हुआ था.

दरअसल ट्विटर ने शनिवार को आईओएस यूजर्स (आईफोन) के खातों के लिए ब्लू टिक सत्यापन सेवा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में शुरू की है यह सेवा अभी आईओएस के नवीनतम अपडेट वर्जन वाले यूजर्स के लिए शुरू की गई है.

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने इस नए अपडेट को लेकर कहा है  कि  हम ट्विटर में कुछ शानदार सुविधाएं जोड़ रहे हैं. अगर आप अभी साइन  करते हैं तो 7.99/माह डॉलर देकर ट्विटर ब्लू  टिक प्राप्त करें.  बता दें कि कंपनी के अधिग्रहण के बाद एलन मस्क ने हाल ही में इस संबंध में एलान किया था.  इसके बाद से ही विरोध भी शुरू हो गया था.

क्या मिलेगा भुगतान के बाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने कहा है कि जो लोग ब्लू टिक के लिए भुगतान कर देंगे उनके लिए जल्द ही कुछ अतिरिक्त नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी.  ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स अब लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे. ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड देखने को मिलेंगे.

साथ ही ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं.  वहीं यूजर्स ट्वीट एडिट कर पाने की सुविधा और डाउनवोट फीचर जैसी सुविधाओं का लाभ यूजर्स उठा पाएंगे.   ट्विटर ने कहा है कि आपके खाते को एक नीला चेकमार्क मिलेगा, ठीक उसी तरह जैसे मशहूर हस्तियों, कंपनियों और राजनेताओं को आप फॉलो करते हैं.

ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने कई बड़े बदलाव करना शुरू किए हैं। पहले कर्मचारियों की छंटनी और अब सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सुविधा। मस्क ने घोषणा की थी कि ऐसे उपयोगकर्ता जिनके नाम के सामने सत्यापित ‘ब्लू टिक’ है, जो ट्विटर अकाउंट को प्रमाणित करता है, उनसे हर महीने आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) का शुल्क लिया जाएगा।

भारत में यह सेवा कब होगी लागू

कंपनी के मुताबिक ट्विटर ब्लू टिक सत्यापन सेवा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में नवीनतम वर्जन वाले आईओएस यूजर्स के लिए लागू की गई है। अब सवाल यह है कि भारत में यह सेवा कब से लागू होगी? आपको बता दें कि भारत में यह सेवा लागू होने को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ट्विटर इंडिया के आधिकारिक अकाउंट पर भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि खबर थी कि एलन मस्क ने छंटनी किए जाने के क्रम में ट्विटर इंडिया की पूरी टीम को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.  बहरहाल, ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि भारत में यह सेवा कब से लागू होगी.

भारतीय पराग समेत, ट्विटर के अधिकारियों को किया बाहर

बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने 28 अक्तूबर को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे में ट्विटर का अधिग्रहण किया था. मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही भारतीय मूल के ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था.

मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल को भी बर्खास्त किया गया था.  अब मस्क अकेले ही ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स’ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.  वहीं मस्क ने कंपनी से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी भी है.  जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी की जा रही है.

एलन का खुला पत्र

ट्विटर अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने कंपनी के कई विभागों से सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर कर दिया है.   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ने ह्यूमन राइट्स, एक्सेसिबिलिटी, अल एथिक्स और क्यूरेशन सहित कई टीम को हटा दिया.  वहीं अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क को एक खुला पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मानवाधिकार ट्विटर के प्रबंधन के लिए केंद्र हैं.

बाइडन – दुनिया में झूठ की उल्टियां करता है ट्विटर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्विटर पर हमला बोला.  राजनीतिक अनुदान जुटाने के लिए हुए एक आयोजन में कहा, आज हम क्यों चिंता कर रहे हैं? मस्क ने ऐसी कंपनी को खरीदा है जो पूरी दुनिया में झूठ की उल्टियां करती है.  अमेरिका में आज कोई संपादक नहीं बचा.  कौन है जो हमारे बच्चों को समझाए कि कितना कुछ दांव पर लगा हुआ है?

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

12 minutes ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

26 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

40 minutes ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

44 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

53 minutes ago