Categories: देश

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 400 के करीब पहुंचा औसत एक्यूआई

Delhi Air Quality: दीपावली के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है. यहां विगत कई दिनों से वायु प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में बनी हुई है. मंगलवार (5 नवंबर) को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में मंगलवार सुबह 7:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 384 बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में 273, गुरुग्राम में 118, गाजियाबाद में 320, ग्रेटर नोएडा में 304, नोएडा में 309 एक्यूआई दर्ज किया गया.

14 इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर

इसके अलावा दिल्ली के 14 इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर बना हुआ है, जिसमें आनंद विहार में 457, अशोक विहार में 418, बवाना में 414, द्वारका सेक्टर 8 में 404, जहांगीरपुरी में 440, मुंडका में 416, नेहरू नगर में 409, मोती बाग में 414, एनएसआईटी द्वारका में 428, पंजाबी बाग में 402, रोहिणी में 401, सोनिया विहार में 404, विवेक विहार में 424, वजीरपुर में 436 एक्यूआई रहा.

23 इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच

राजधानी दिल्ली के अन्य 23 इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 300 से 400 के बीच में बना हुआ है. अलीपुर में 391, बुराड़ी क्रॉसिंग में 378, चांदनी चौक में 362, मथुरा रोड में 365, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 389, डीटीयू में 351, एयरपोर्ट में 389, आईटीओ में 343, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 357, लोधी रोड में 320, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 384, मंदिर मार्ग में 382, नजफगढ़ में 397, नरेला में 390, नॉर्थ कैंपस डीयू में 384, पटपड़गंज में 391, पूसा में 364, शादीपुर में 378, सिरी फोर्ट में 381 और श्री अरविंदो मार्ग में 291 एक्यूआई दर्ज किया गया.

दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक

बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. प्रदूषण के चलते नागरिकों को सुबह की सैर पर जाने में भी दिक्कत हो रही है. प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर दिल्ली के नागरिकों में सबसे ज्यादा असर बच्चों और बूढ़ों के ऊपर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में अगर एक दिन पहले के एक्यूआई की बात करें तो सोमवार को औसत एक्यूआई 373 दर्ज किया गया था..

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago